कलियर दरगाह में फर्जी खादिमों का आतंक, जायरीनों से अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

दरगाह में फर्जी खादिमों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे दरगाह की छवि धूमिल हो रही है। देशभर से जियारत के लिए आने वाले जायरीन के साथ अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिकायतों के बावजूद इन फर्जी खादिमों में न तो पुलिस का भय नजर आ रहा है और न ही दरगाह प्रबंधन का प्रभाव।

बताया जा रहा है कि दरगाह परिसर में 50 से 70 तक फर्जी खादिम सक्रिय हैं, जो जायरीनो (श्रद्धालुओं) को जबरन अपनी ओर खींचते हैं और उनसे पैसे की मांग करते हैं। विरोध करने पर बदसलूकी और अभद्रता पर उतर आते हैं, जिससे जायरीन में भय का माहौल बना हुआ है। दरगाह सुपरवाइजर मोहम्मद हारून ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार रुड़की एवं दरगाह प्रबंधक की ओर से जारी एक वीडियो में कुछ फर्जी खादिम दरगाह परिसर में अव्यवस्था फैलाते और जायरीन से वसूली करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए आधा दर्जन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहसीलदार रुड़की एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की नगर निगम के विज्ञापन टेंडर पर विवाद, नियमों की अनदेखी और राजस्व हानि के आरोप

रुड़की (आयुष गुप्ता) नगर निगम रुड़की द्वारा जारी किए गए विज्ञापन/मीडिया टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ओम प्रोडक्शंस एंड एडवरटाइजिंग की ओर से नगर आयुक्त को प्रेषित एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में यूनीपोल विज्ञापनों का कार्य कर रही कंपनी ने स्टांप […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share