दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पिकनिक मनाकर लौट रहा था परिवार, दो बच्चों सहित 4 की मौत , छह की हालत गंभीर

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल के पहले दिन रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को रांची रेफर किया गया है। जबकि चार अन्य स्थानीय होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जशपुर के ही नारायणपुर में बिलासपुर गांव निवासी अनिल सिंह (42) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गुल्लू फाल गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। अभी वे गुल्लू फाल व बेने के बीच घाट से नीचे उतर रहे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के अन्य लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान अनिल सिंह के 8 साल के बेटे मोहित, नारायणपुर के चराईमारा निवासी यशवंत सिंह की 11 माह की बेटी वेनिशा और साहीडांड निवासी जयंती (46) पत्नी राजेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। इनमें छह लोग घायल हैं। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से बिलासपुर गांव निवासी सेवन्ती सिंह (11) पुत्री दीपक सिंह और रीमा सिंह (18) पुत्री नंद किशोर सिंह को रांची रेफर किया गया है। जबकि बिलासपुर गांव निवासी पांच साल के सचिन पुत्र मिलेश्वर सिंह, जयंती के पति राजेंद्र सिंह, मनीत सिंह की 12 साल की बेटी नेहा और कार चालक गिरधारी सिंह (45) होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share