नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट)
थाईलैंड अपनी उन सभी सांस्कृतिक संपदा को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिन्हें विदेशी लूटपाट के दौरान छीन लिया गया था। ऐसे में कड़ी धूप के बीच थाई पुरातत्वविद तनाचाया तियांडी प्राचीन शहर सी थेप के खंडहरों में रहस्यों को खोलने की कोशिश में लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तनाचाया ने बताया, ‘इमारत जैसी बड़ी तस्वीर की खोज की गई थी, लेकिन छोटी-छोटी जानकारी बताने वाली कलाकृतियां गायब हैं। इसमें सी थेप शहर के बारे में बहुत सी कहानियां अनकही हैं। तनाचाया ने बताया यह ऐसा है जैसे पहेली का एक टुकड़ा गायब था।’ 400 हेक्टेयर का परिसर, जिसे पुरातत्वविदों ने 1500 से 1700 साल पहले का माना है, को इस सप्ताह यूनेस्को की सांस्कृतिक विश्व विरासत सूची में शामिल किया जा सकता है।33 वर्षीय तनाचाया प्राचीन निर्माण की सावधानीपूर्वक खुदाई कर रही हैं। यह जगह बैंकॉक के उत्तर में 200 किमी दूर है। माना गया है कि हाल के वर्षों में कम से कम 20 वस्तुएं चोरी हो गई हैं। जिनमें विशेषज्ञों ने अमेरिका के संग्रहालयों में से 11 की पहचान कर ली है।