Read Time:1 Minute, 21 Second
रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
भाजपा हरिद्वार लोकसभा से पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाये जाने पर रुड़की में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आज पूर्व राज्यमंत्री ठा. संजय सिंह के आवास पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा संगठन केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के साथ है। त्रिवेन्द्र को प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताकर दिल्ली की पंचायत में भेजने का काम करंेगे। जिस प्रकार पिछले दस वर्षों से हरिद्वार लोकसभा का विकास हुआ हैं, उसे क्रियाशील रखते हुए आगामी वर्षों में भी यहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में साउथ सिविल लाईन काॅलोनीवासी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।