रुड़की।
विधायक प्रदीप बत्रा ने आज कैम्प कार्यालय पर लोगो को राहत राशि के चैक वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास करा रही हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र महत्वपूर्ण रहा, जिसमें सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार का एक ही नारा है कि सबका साथ, सबका विकास। इसी नारे पर सरकार काम कर रही है। मानसून सत्र के दौरान उन्होंने भी रुड़की शहर की समस्याओं को लेकर प्रश्न लगाये। जिन पर जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि बरसात के समय जो सड़कें, नाले व सोनाली का पुल क्षतिग्रस्त हुआ हैं, उसका प्रश्न उन्होंने सत्र में उठाया, जिसका बजट पास कराकर जल्द ही डीपीआर तैयार कर टेंडर के माध्यम से पुल का निर्माण कराया जायेगा, तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जायेगी। इसके अलावा उन्होंने एडीबी द्वारा किये गये कार्यों की जांच का प्रश्न लगाया। जिसमंे एडीबी द्वारा काम के बाद छोडे गये गड्ढे, क्षतिग्रस्त सड़कें व लाईनें के दुरूस्तीकरण की बात रखी गई। जिस पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आपदा से जो भी नुकसान हुआ हैं, उसे धीरे-धीरे सही किया जायेगा। विधायक ने बताया कि डेंगू व वायरल बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं और सत्र के दौरान मंत्री द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि पैसों की कमी नहीं आने दी जायेगी और ओपीडी तैयार हैं, अतिरिक्त बैड भी उपलब्ध हैं और डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों के लिए अलग सेल भी बनाये गये हैं। साथ ही बताया कि प्लेटलेट्स की जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा हैं। साथ ही बताया कि नगर निगम के प्रशासक प्रतीक जेन द्वारा भी लगातार काम किया जा रहा हैं और उनके द्वारा निगम क्षेत्र के गली-मौहल्लों में समय-समय पर छिड़काव के लिए अधिनस्थों को निर्देशित किया गया हैं। साथ ही बताया कि विद्युत रोस्टिंग को जल्द दुरूस्त कराया जायेगा, बरसात के समय कई प्रोजेक्ट प्रभावित हुये हैं, जिनके कारण रोस्टिंग का सामना लोगों को करना पड़ा, बरसात बंद होने के बाद विद्युत सप्लाई को दुरूस्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कम मुआवजा दिये जाने की अफवाह गलत उड़ाई जा रही हैं, सरकार सर्वे कराकर नुकसान के अनुसार मुआवजा उपलब्ध करा रही हैं। आपदा से प्रभावित लोगों को मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा।