पुलिस टीम में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के सप्लायर को धर दबोचा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

खानपुर (आयुष गुप्ता)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचों की सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार बीती रात को थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैर प्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी।पुलिस को देखते ही चालक ने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल बैरियर लगाकर घेराबंदी की और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश में दबिश जारी है।पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र महमूद निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध असलहे पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था।पुलिस द्वारा आस-पास के थानों से की गई जानकारी में सामने आया है कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।आरोपी के पास से पुलिस ने 03 देशी तमंचा 315 बोर, 01 देशी तमंचा 12 बोर,40 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किए हैं। इस संबंध में कोतवाली खानपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर, अपर उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह,हैड कांस्टेबल भीम सिंह और कांस्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार से शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं—मुख्य सचिव , चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर

देहरादून (आयुष गुप्ता) गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं—मुख्य सचदेहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share