ज्वालापुर इंटर काॅलेज ज्वालापुर में ‘उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार’ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 55 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

ज्वालापुर इंटर काॅलेज ज्वालापुर में ‘उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार’ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅक्टर विजय कुमार तथा संचालन जिला मंत्री डाॅ. दीपक शर्मा द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आर.एन.आई. इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक शर्मा ‘आर्य’ ने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों को संघनिष्ठ होना चाहिए और परिषद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज रुड़की की प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा गुलेरिया ने कहा कि डाउन ग्रेड की समस्या अभी भी बनी हुई है एवं विद्यालय के कार्यों के लिए वित्तीय लेन-देन हेतू फंड की समस्या रहती है। इसके पश्चात् डाक्टर हरि राम आर्य इंटर काॅलेज हरिद्वार के प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि डाउन ग्रेड होना ही नहीं चाहिए। पूर्ण ग्रेड का समर्थन उनके द्वारा किया गया। इसके बाद आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर काॅलेज हरिद्वार की प्रधानाचार्या डाॅक्टर लक्ष्मी देवी ने अपने समस्या जैसे कार्यालय बाबू का न होना एवं उच्च न्यायालय का आदेश होने के बाद भी विद्यालय की चाबी उनके पास न होना, संबंधित समस्या को परिषद के समक्ष रखा। आर.एम.पी.वी. इंटर काॅलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने संख्या बल पर जोर देने की बात कही। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भलस्वागाज के प्रधानचार्य कुंवर पाल ने शासन ने नियुक्ति पर जो रोक लगा रखी है, उसे हटवाने के लिए प्रयासरत रहने को कहा। परिषद के संरक्षक डाॅक्टर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी मे हर महीने की 15 तारीख को परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल समस्याओं के निवारण हेतु जाया करेगा तथा साथ ही प्रदेश नेतृत्व को बिंदुवार समस्याओं के निवारण हेतु एक पत्र बनाकर तत्काल प्रेषित करेगा। अंत में परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार एवं जिला मंत्री डाॅ. दीपक शर्मा ने सभी को आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं इस बैठक में आई हैं, उनका निवारण कराने का भ्रसक प्रयास होगा। जिलाध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार ने कहा कि समय-समय पर हमारा प्रतिनिधिमंडल जनपद में मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता करता रहता है। डाउनग्रेड की फाइल भी, जो हमारे पास आई थी। उनको लेकर प्रदेश नेतृत्व के पास भिजवा दी गई है। जैसे ही ए.डी. गढ़वाल मंडल से मुलाकात होती है। उनसे समय लिया जा रहा है। उनका निवारण कराया जाएगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा समिति हेतु एवं सरवेकसित विद्यालयों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन संबंधी समस्या के लिए पहले भी परिषद का प्रतिनिधि मंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिल चुका है। उन्होंने समस्या को हल करने का आश्वासन दिया और अपने साथियों के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार, जिला मंत्री डाॅ. दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डाॅ. ओम सिंह सैनी, संरक्षक डाॅक्टर घनश्याम गुप्ता, प्रधानाचार्य डाॅक्टर अशोक शर्मा ‘आर्य’, प्रधानाचार्य डाॅक्टर अरविंद शर्मा, प्रधानाचार्य कुंवर पाल सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डाॅक्टर लक्ष्मी देवी एवं प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूड़की के पश्चिमी अंबर तालाब में एक विवाहिता ने ग्रह क्लेश के चलते चुन्नी से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) पश्चिमी अंबर तालाब में एक विवाहिता ने ग्रह क्लेश के चलते चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहंुची पुलिस ने विवाहिता को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। कल दोपहर के समय पश्चिमी अंबर तालाब निवासी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share