रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर नमो ऐप के रुड़की जिला संयोजक संजय अरोड़ा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति की उपस्थिति में नव-नियुक्त मंडल संयोजक तथा मंडल के सह-संयोजकों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों को पुष्प हार एवं पटका पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नमो ऐप के जिला संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि नमो ऐप के माध्यम से भाजपा द्वारा चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिसे जन-जन तक पहुंचने का दायित्व इन पदाधिकारी का रहेगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को बताया कि इन सभी पदाधिकारीयो से प्रति माह प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। किस मंडल में कितना कार्य हुआ है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगणों एवं नमो ऐप के सभी विधानसभाओं के मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक मौजूद रहे। बाद में सभी ने दायित्व दिए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला संयोजक संजय अरोड़ा का आभार जताया और आश्वस्त किया कि वे अपनी पूर्ण क्षमता से उनको जो कार्य दिया जायेगा, उसे पूरा करेंगे।