बाबा साहेब की मूर्ति छोटी होने पर असंतोष, भव्य बनाने की मांग

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)

नगर पंचायत झबरेड़ा में स्थापित डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद सामने आया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति का आकार बढ़ाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि चैधरी चरण सिंह मार्ग पर स्थापित अंबेडकर की मूर्ति का आकार अत्यधिक छोटा है, जो उनके व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है। इसको लेकर क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह ने कहा कि ‘बाबा साहेब देश के महान व्यक्तित्व हैं, उनकी मूर्ति का आकार छोटा होना उचित नहीं है। जनता की भावनाओं को देखते हुए हमने मांग की है कि मूर्ति को भव्य रूप दिया जाए।’ वहीं नगर पंचायत झबरेड़ा की चेयरमैन किरण चैधरी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें ‘ज्ञापन प्राप्त हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। नगर पंचायत जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए नियमानुसार उचित निर्णय लेगी।’ ज्ञापन सौंपने वालों में महक सिंह प्रत्याशी विधानसभा झबरेड़ा और मोहन दास जिलाध्यक्ष हरिद्वार शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

कलियर (आयुष गुप्ता) पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे आॅप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत एसएस०पी हरिद्वार के निर्देशन में आपराधिक प्रवत्ति वालों, वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुये न्यायालय से प्राप्त […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share