Read Time:1 Minute, 4 Second
रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपायांे द्वारा मैराथन दौड़ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की। यह मैराथन दौड़ रुड़की नगर निगम से शुरू होकर अग्रसेन चैक बोट क्लब रुड़की पर जाकर समाप्त हुई। इस दौड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, प्रतिभा चैहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा, वैद्य टेक वल्लभ समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।