रुड़की में किसानों की महापंचायत: बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बकाया भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 23 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने बिजली विभाग और तहसील से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर रुड़की में महापंचायत आयोजित कर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग रुड़की कार्यालय पर एकत्र हुए। किसानों ने परिसर में सभा कर सरकार और बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली बिलों में सिक्योरिटी के नाम पर की जा रही वसूली को तत्काल बंद करने, कृषि ट्यूबवेलों की बिजली दरें उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की तर्ज पर कम करने, स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने, बिजली बिलों पर लगाए गए सरचार्ज को माफ करने तथा बकाया बिलों के चलते किसानों के बिजली कनेक्शन न काटे जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। धरना-प्रदर्शन के उपरांत किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय से रुड़की तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। तहसील पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक और ज्ञापन सौंपते हुए राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश के सभी स्थायी निवास प्रमाण पत्र धारकों को मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाए। साथ ही इकबालपुर चीनी मिल का किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए। किसानों ने यह भी मांग की कि पहाड़ी क्षेत्रों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल किए जाने के आधार पर पूरे प्रदेश में OBC आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा से जुड़े प्रश्नों को समाप्त करने की भी मांग उठाई गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक तंगी और बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में बिजली बिलों में अतिरिक्त वसूली, सरचार्ज और कनेक्शन काटने की कार्रवाई किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उत्तराखण्ड किसान मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक पुंडीर ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महकार सिंह, सुरेंद्र नम्बरदार, चौ० आदित्य खेड़ा, मुनेश त्यागी, सुनील त्यागी, सोनू, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद आजम, मरगूब, प्रवीण प्रधान, समीर आलम, पवन त्यागी, बालेंद्र त्यागी, सफदर, आनंद पाल, मकर सिंह, चौ० राजेंद्र, तेजवीर, धर्मेंद्र चौधरी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवक को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, खंगाला जा रहा है आपराधिक इतिहास

रुड़की (आयुष गुप्ता) पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्रवाई […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share