रुड़की (आयुष गुप्ता)
हिमरतन बाल निकेतन, अशोक नगर ढंडेरा में आयोजित वार्षिक रिजल्ट दिवस समारोह एक नन्हीं छात्रा आफिया अब्बासी के नाम रहा। कक्षा-3 की इस होनहार बालिका ने एक ही दिन में ’परीक्षा, कला, खेल और साहित्य’ के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस होनहार छात्रा ने 70 प्रतिशत अंकों से परीक्षा उत्र्तीण की। इस नन्ही बालिका ने इंटरनेशनल लेबर-डे, पोस्टर प्रतियोगिता, रचनात्मकता एनुअल स्पोर्ट्स-डे (रेस) फुर्ती से आदि प्रतियोगिता में अव्वल स्थाना पाया। रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कविता प्रतियोगिता पर भावपूर्ण प्रस्तुति पर सभी को चकित कर दिया। इसके साथ ही बेस्ट आॅफ एथलेटिक्स, समग्र खेल कौशल के लिए भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही इस नन्ही बालिका को लेकर स्कूल मैनेजर प्रकाश कांति ने कहा कि आफिया जैसी छात्राओं का भविष्य उज्जवल हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा स्कूल के मिशन को साकार करती है। प्रिंसिपल सुषमा कांति ने कहा कि हमें बेटी की इस उपलब्धि गर्व हैं। आफिया सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। क्लास टीचर खुशी ने बताया कि आफिया रोजाना सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई और प्रेक्टिस करती है। घर-स्कूल का सहयोग ही इस सफलता का राज है। आफिया के माता-पिता ने भी बेटी पर गर्व जताते हुए सभी का आभार प्रकट किया। हिमरतन बाल निकेतन, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है, ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। आज का समारोह सैकड़ों अभिभावकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

