देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान और अधिकारों पर मंथन

ipressindia
0 0
Read Time:6 Minute, 23 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. श्रीगोपाल नारसन के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश जिन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत आजाद है, उसी देश में उनकी विचारधारा और मूल्यों को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों के भारत को कमजोर करने में लगी हुई है।’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है, जबकि आज सत्ता में बैठे लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और देश की मूल भावना को आघात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्याय, अत्याचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाएं तथा देश और प्रदेश को सही दिशा देने के लिए संघर्ष तेज करें। स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा करने और उनके अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने हाथ के पंजे पर लाजवाब गीत सुनाया, तो प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित तारा चंद वत्स के पुत्र श्रीपाल वत्स ने सेनानी परिवारों के सम्मान पर बल दिया, जबकि श्रीगोपाल नारसन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से विधानसभा चुनाव में कम से कम 2 टिकट स्वतंत्रता सेनानी परिवार के लोगो को देने की मांग की। कांग्रेस प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पन्त ने प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली एवं भविष्य के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष से निवेदन किया कि पिछले 10 वर्षों से वर्तमान सरकार द्वारा तिरस्कृत एव स्वतंत्रता आंदोलन की विरोधी रही सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस को अपनी मूल स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकत्रित और सम्मानित करना होगा। उन्होंने मांग की कि 2027 में होने वाले चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रमुख स्थान देते हुए उनकी जायज मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाए। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को चरखा एवं गंगा माई की चुनरी ओढा कर स्वागत किया गया। सभा में विशेष रुप से कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गरिमा महर दसौनी, विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य लखपत सिंह बुटोला, उत्तराखंड के जनकवि अतुल शर्मा, संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा, बागेश्वर के गिरीश चंद्र जोशी, राज्य आंदोलनकारी एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु मोहन खत्री, ऊर्जावान युवा कांग्रेसी नितिन चंचल आदि को चरखा एवं गंगा माई की चुनरी ओढ़ाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सभा में कांग्रेस के महामंत्री संजय शर्मा, मोहन काला, काशीपुर से सुशील गुड़िया, नैनीताल हल्द्वानी से श्रीमती शोभा बिष्ट, अपनी सहयोगियों के साथ अल्मोड़ा से इंद्रलाल आर्य, बागेश्वर से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे, हरिद्वार से श्रीगोपाल नारसन, सुरेंद्र कुमार सैनी, अदनान, नवीन शरण निश्चल, सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चैहान, सुधीर कौशिक, राकेश पंत, राकेश डोभाल, सुभाष जायसवाल, जयदेव एवं समस्त जिलों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप में उत्तराखंड का जलवा, कई पदक जीतकर किया नाम रोशन

रुडकी (आयुष गुप्ता) ओडिशा के कटक में 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित प्रथम आॅल इंडिया इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तराखंड टीम ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share