सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्षा नीलम चैधरी द्वारा चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्षा नीलम चैधरी द्वारा चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ आश्रम में महिलाओं के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और सभी को होली पर्व की बधाई दी।
आज सर्व समाज सेवा संगठन की ओर से चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नीलम चैधरी ने वहां मौजूद महिलाएं व पुरूषों को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष नीलम चैधरी ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का महत्व बताता है। उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने अहंकारी हिरण्यकश्यप को मृत्युदंड दिया था।

ये ही नहीं हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे को भक्तिमार्ग से रोकने के लिए अपनी बहन होलिका के साथ जलती अग्नि में बैठा दिया था, तब भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा करते हुए होलिका को दिये वचन को बेअसर किया और भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद तो बच गये, लेकिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका अग्नि में स्वतः ही जल गई। तभी से यह त्यौहार मनाने की परंपरा बनी हुई है। इस त्यौहार को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। उन्होंने बाद में आश्रम के सभी लोगों को फल वितरित किये और बच्चों को गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, फल आदि वितरित किये। साथ ही सभी के साथ हंसी-खुशी पूर्वक होली पर्व मनाया और एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली पर्व मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की में रंगों का त्यौहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की में रंगों का त्यौहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों व सहपाठियों को गुलाल रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं शिक्षकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share