रुड़की (आयुष गुप्ता)
झबरेड़ा कस्बे में लगातार हो रही विद्युत कटौती से नाराज पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी अपने समर्थकों के साथ झबरेड़ा बिजली घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने विद्युत कटौती को लेकर एसडीओ से वार्ता की और कहा कि झबरेड़ा ग्रामीण क्षेत्र में नहीं आता, बल्कि एक नगर है और शहरी हिसाब से ही यहां विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। शहरों में लोगों के पास अपने जनरेटर और सोलर लगे हुए हैं, जबकि गांव के लोगों की बिजली नहीं काटनी चाहिए। इस समय किसान को पानी की सख्त जरूरत है, वह अपनी फसलों को बचाने के लिए लगा हुआ है। इस विद्युत कटौती को बंद किया जाए, उन्होंने कहा कि खेती के लिए फसलों को पानी की जरूरत है। यदि यहां विद्युत कटौती इसी प्रकार की गई, तो निश्चित रुप से वह एक बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। डाॅ. गौरव चैधरी ने कहा कि गांव में लोगों के पास संसाधन नहीं है और कई-कई घंटे अंधेरा छा जाता है। इस गर्मी के मौसम में बिजली की रोस्टिंग न की जाए। इस दौरान एसडीओ ने डाॅ. गौरव चैधरी को भरोसा दिया कि जल्द ही इस कटौती में सुधार किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद डाॅ. गौरव चैधरी अपनी टीम के साथ लौट गए।

