हिमगिरी एडवांस्ड स्कूल के छात्रों का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का सम्मान

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

लण्ढौरा (आयुष गुप्ता)

बृहस्पतिवार को हिमगिरी एडवांस्ड स्टडीज एंड स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दसवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। परीक्षा परिणाम में कुमारी मानवी (91 प्रतिशत) प्रथम स्थान, कुमारी खुशी (82 प्रतिशत) द्वितीय स्थान, कुमारी अंशिका (81.40 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रही। जबकि अन्य छात्रों में वंशदीप, शगुन, सीजर, नौमन ने विभिन्न विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय में आज प्रधानाचार्य विक्रांत कौशिक, डायरेक्टर श्रीमती संयोगिता कौशिक, मुख्याधापिका श्रीमती शहजादी, मुजाहिर, अफान, श्रीमती रुचि पुंडीर व अन्य अध्यापकाओं और उनके अभिभावकों के समक्ष छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाद में माता-पिता, अध्यापक व छात्रों समेत सभी ने मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया गया। विक्रांत कौशिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इसी तरह आपको अपने पथ पर अग्रसर रहना है। इसी मेहनत और परिश्रम से आप अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात बाबा हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अज्ञात बाबा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि 14 अप्रैल को वन विभाग के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि राजाजी नेशनल पार्क में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहित […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share