हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर मिलेगा नौकरी का अवसर

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां जैसे पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि., शिवानी ऑटोटेक लिमिटेड तथा परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से लगभग 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन), डिप्लोमा सिविल, बी.फार्मा/एम.फार्मा (3 से 5 वर्ष का अनुभव) एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है।

सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों तथा सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते है ।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में आग, ICU तक फैला धुआं, मची अफरा-तफरी

रुड़की (आयुष गुप्ता) शहर स्थित विनय विशाल अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही अस्पताल के सभी फ्लोर पर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब अस्पताल की विद्युत […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share