हरिद्वार: गैरसैंण में मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों पर हंगामे और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 25 Second

हरिद्वार । आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा मानसून सत्र गैरसैंण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की ह्त्या किए जाने के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि गैरसैंण सत्र के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारियो से भागते हुए जनता को धोखा देने का काम किया उनके इस आचरण को देखते हुए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

जनता के पैसों से बने सदन में विपक्ष ने हंगामा व नारेबाजी कर सदन को चलने नहीं दिया। कांग्रेस के विधायकों ने सदन की गरिमा के विपरीत व्यवहार कर सदन में तोड़फोड़ पर उतारू होकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मानसून सत्र के दौरान लगातार सवाल करने का काम किया वहीं इसके विपरीत कांग्रेस के विधायकों के सवालों की संख्या अत्यंत कम रही।
कांग्रेस के विधायक सत्र के दौरान जितने आक्रामक नजर आ रहे थे सवालों को रखने के लिए उतने ही सुस्त भी थे। इससे दिखाई देता है कि ये अपने क्षेत्र की जनता के प्रति कितने गंभीर हैं।

कांग्रेस के विधायक विभिन्न चुनावों में मिली हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और लगातार सदन में भी अमर्यादित आचरण कर सदन की कार्रवाई को लगातार बाधित करने का काम कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान यह स्पष्ट दिखाई देता है कि जहां प्रदेश की धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर किसानों ,महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का काम किया है।
वहीं इसके विपरीत कांग्रेस के विधायकों ने अपने आचरण से सदन को लगातार बाधित कर शर्मसार करने का काम किया है।
गैरसैंण विधानसभा जनता के पैसों से बनी है और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सीधे-सीधे उत्तराखंड की जनता को नुकसान पहुंचाना है।
सरकार चाहती थी प्रदेश के हर मुद्दे पर बहस हो लेकिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर हंगामा कर चर्चा की आड़ में सदन में व्यवस्था खराब करने का काम किया। और तो और मानसून सीजन में प्रदेश में आई आपदाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयो को भी सत्र के दौरान चर्चा में नहीं ला पाए जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, हरिद्वार मेयर किरण जैसल,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, जिला महामंत्री आशु चौधरी,संजय सहगल,लव शर्मा,विक्रम भुल्लर, नकली राम सैनी, विपिन शर्मा,अनिल अरोड़ा ,तुशांक भट्ट बिंदरपाल प्रताप प्रधान सुशील पंवार अरुण चौहान सतीश कुमार प्रशांत शर्मा किशन बजाज रंजना चतुर्वेदी रेनू शर्मा रजनी वर्मा मनु रावत निशा नौटियाल रंजीता झा हीरा सिंह बिष्ट विशाल गर्ग नेपाल सिंह नागेंद्र राणा मनोज गौतम दीपांशु शर्मा हितेश चौहान गौरव वर्मा हर्षित त्रिपाठी ओमकार जैन लक्ष्मण नागर अनिमेष शर्मा विनीत जौली राकेश नौडियाल दिनेश जोशी तरुण नैय्यर राजीव भट्ट देवेंद्र चावला राजन मेहता देवेश वर्मा संजीव चौधरी अरविंद कुमार यादराम वालिया मनोज पारलिया युधिष्ठिर वालिया आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला गांव में पिता ने अपने बेटे की हत्या की, आरोपी पिता फरार

कलियर । कलियर क्षेत्र के गांव रंघड़वाला मे पिता ने बेटे सन्नी 35 वर्ष की हत्या कर दी है। हत्या का कारण सन्नी के द्वारा शराब पीना बताया जा रहा है। सन्नी शराब का आदि था पिता द्वारा सन्नी को शराब पिने से मना किया, लेकिन सन्नी माना नहीं। इसके […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share