Read Time:1 Minute, 16 Second
कलियर (आयुष गुप्ता)
पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे आॅप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत एसएस०पी हरिद्वार के निर्देशन में आपराधिक प्रवत्ति वालों, वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुये न्यायालय से प्राप्त वारण्ट की तामिल में बृहस्पतिवार को 02 वारंटियों नोमान पुत्र वहीद निवासी जवाईंखेड़ा थाना पिरान कलियर व कलीम पुत्र वहीद निवासी इमाम साहब रोड़ थाना पिरान कलियर को हिरासत में लिया गया। उक्त वारण्टियों को विरुद्ध आग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विनोद गोला, कां. सुनील चैहान, हो.गा. जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

