150 किलो गोमांस सहित गोकशी के उपकरण बरामद, फरार आरोपितों की तलाश जारी

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

भगवानपुर (आयुष गुप्ता)

शनिवार को भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरचन्दी गांव में फरमान पुत्र सईद के घेर में 08 आरोपित समस्त निवासीगण सिरचन्दी भगवानपुर गोकशी के पश्चात गोमांस की काट छांट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से महिला निवासी सिरचन्दी भगवानपुर पकड लिया। जबकि शेष आरोपित पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गये। मौके से पकडे गये महिला आरोपित के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम गोमांस व गोकशी उपकरण बरामद हुए। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गयी व बरामदा संदिग्ध गोमांस को गड्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपितों के विरूद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। जबकि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस टीम में अ.उ.नि. प्रदीप चैहान, एसआई हुकम सिंह, हे.कां. सिकंदर तोमर, कां. सुशील तोमर, गोविंद कुमार, हो.गा. रमा धीमान शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवानपुर में भाजपा नेता स्व. राजीव त्यागी के निधन पर शोक सभा, नेताओं और अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भगवानपुर (आयुष गुप्ता) आज तहसील कैम्प कार्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो उत्तराखंड के तत्वाधान में वरिष्ठ नेता भाजपा स्व. राजीव त्यागी व जिलाध्यक्षा मधु सिंह के भतीजे दिव्यांश के आकस्मिक निधन होने उपरांत अधिवक्ताओं, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट नीलकमल शर्मा व वरिष्ठ नेता भाजपा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share