सीओ ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण,कार्यकुशलता परखी, अधिकारी/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

ज्वालापुर (आयुष गुप्ता)

पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित पुरुष बैरक, मैस, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालग्रह, डाक कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी से कोतवाली की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच कर संबंधित हेड मोहर्रिर एवं मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उप निरीक्षकगण/विवेचकों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त, थाने में रखे पुराने एवं अनुपयोगी माल के शीघ्र निस्तारण तथा मालखाने में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीला देवी इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

भगवानपुर (आयुष गुप्ता) श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी के प्रांगण में वर्ष 2025-26 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया l वार्षिक परीक्षा परिणाम कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी एवं जिला पंचायत सदस्य सिकरौडा मंजू सैनी के द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share