रुड़की (आयुष गुप्ता)
एचआरडीए की टीम ने शिकारपुर रोड, लण्ढौरा तहसील रुड़की में मोहब्बत द्वारा भूतल पर लगभग 15-150 की माप मेें दुकानांे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कब्रिस्तान के पास, पीरपुरा रोड़, पठानपुरा रोड़ तह. रुड़की में मुस्तकीम ठेकेदार द्वारा भूतल पर लगभग 40-80 फिट के माप में टिन शेड डाल कर हाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध निर्माणों को पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य न किया जाए।

