कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।टूर्नामेंट के संयोजक पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अमजद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 33वीं चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों—उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पूर्वांचल, पांडिचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप—से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे और तीन दिन बाद विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेल के प्रति अनुशासन व देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर बैटिंग करते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और टॉस कर मैच की शुरुआत कराई। उद्घाटन मुकाबला जम्मू-कश्मीर और पांडिचेरी के बीच खेला गया, जिसमें पांडिचेरी टीम ने जीत दर्ज की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण समाज सदैव से समाज का पथ-प्रदर्शक रहा:प्रदीप बत्रा

रुड़की (आयुष गुप्ता) सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज रुड़की की ओर से ‘ब्राह्मण परिवार समागम’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि तथा मेयर अनीता अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share