ब्राह्मण समाज सदैव से समाज का पथ-प्रदर्शक रहा:प्रदीप बत्रा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज रुड़की की ओर से ‘ब्राह्मण परिवार समागम’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि तथा मेयर अनीता अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से समाज का पथ-प्रदर्शक रहा है। ऐसे पारिवारिक समागम आपसी एकता को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और इतिहास से परिचित कराते हैं। मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि परिवारों का एक मंच पर एकत्रित होना ही सशक्त समाज की नींव है।

बच्चों में धार्मिक संस्कार और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना सराहनीय प्रयास है। संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिवेश में ब्राह्मण परिवारों के बीच आपसी मेल-जोल, प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित रमेश सेमवाल ने शास्त्रोक्त परंपराओं को समाज की असली शक्ति बताते हुए जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि परिवारों की एकजुटता से ही समाज की उन्नति सुनिश्चित होगी। भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने शिक्षा और संस्कार को समाज के दो मुख्य स्तंभ बताया।पुरोहित समिति के अध्यक्ष आचार्य रजनीश शास्त्री, पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार कौशिक, युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा,मुख्य पुजारी सचिन शास्त्री व रोहित शर्मा,समागम में महिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा हिंदू, ललित शर्मा, राजकुमार दुखी, ईश्वर चंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, अनुज शर्मा, सुनील शर्मा, चेतन पंडित, सचिन पंडित, रामदेव जी, अतुल वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ मेला–2027 में देव डोलियों की भव्य शोभायात्रा एवं गंगा स्नान की तैयारियां शुरू

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) कुंभ मेला–2027 में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की देव डोलियों द्वारा गंगा स्नान एवं शोभायात्रा एक प्रमुख आकर्षण होगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति, परंपरा तथा आस्था की अद्भुत छवियों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share