मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई: प्रदीप बत्रा, भाजपा रुड़की पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

रुड़की । भाजपा रुड़की पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को गणेश चौक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसके बाद विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। केंद्र सरकार ने जनहित में जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, आने वाले समय में देश को इसका लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता अभी से मिशन 2024 के लिए जुट जाएं। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मयंक गुप्ता ने डाटा प्रबंधन व सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने सरकार के फैसलों और योजनाओं से लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण सिंधू, अरविंद गौतम, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, मंडी समिति अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल, गीता कारगी, कुलदीप तोमर, अमित अग्रवाल, भरत कपूर, मनीष प्रकाश, अमित प्रजापति, सुमित अग्रवाल, अविनाश त्यागी, सुमित भारद्वाज, मंजु रावत, राकेश धीमान, सुधीर चौधरी, सतीश शर्मा, धर्मवीर पिंकी, प्रमोद चौधरी, अनिल शर्मा, अरविंद, रवि कश्यप, राकेश त्यागी अनुज आत्रे, पंकज नन्दा, तृप्ति कंसल, बीरमति यादव, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्यामपुर पुलिस ने 121 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी चमोली से गांजा लेकर डोईवाला में देने जा रहे थे

हरिद्वार । श्यामपुर पुलिस ने 121 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चमोली से गांजा लेकर डोईवाला में देने जा रहे थे। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिनेश पुत्र […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share