ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: फर्जी प्रबंधक बनकर करोड़ों की जमीन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत फर्जी प्रबन्धक बनकर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की करोडों रुपये की भूमि को फर्जी तरीके से बेचने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को वादी सुधीर कुमार त्यागी पुत्र रविदत्त त्यागी निवासी चुडियाला मोहनपुर थाना भगवानपुर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक के आजीवन सदस्य द्वारा तहरीर दी की प्रतिवादी दुष्यन्त कुमार पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम चुडियाला मोहनपुर द्वारा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर धोखाधडी कर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की 8 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बिना किसी की अनुमति पत्र दिखाकर विनय सैनी पुत्र लाल सिंह सैनी निवासी राजेन्द्र नगर रुडकी को बेच दी गई, जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में वांछित अभि0 की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभि0 की तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रखा, जिसके क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अभि0 दुष्यन्त कुमार पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम चुडियाला मोहनपुर थाना भगवानपुर को ग्राम चुडियाला से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाद गिरफ्तारी अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई रमेश सैनी, कां. अजय जोशी व हो.गा. राजकुमार शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप: शूटिंग बॉल टीम ने 5-0 से रचा इतिहास

रुड़की (आयुष गुप्ता) भारतीय शूटिंग बाॅल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपना परचम लहराते हुए नेपाल के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। काठमांडू में 7 से 9 अप्रैल तक चली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में भारत ने नेपाल को 5-0 से करारी शिकस्त देकर क्लीन स्वीप […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share