रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में आज विद्यालय के होनहार युवा प्रतिभागियों को संकुल संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिये सम्मानित किया गया। 15 सितंबर को सरस्वती विद्या मन्दिर आवास विकास ऋषिकेश में लोक नृत्य, आशुभाषण, प्रश्नमंच, एकल गीत, मूर्तिकला, कला, कथावचन एवं आचार्य पत्रवाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमंे 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इनमें 21 छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण, 6 छात्र-छात्राओं ने रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किये। लोकनृत्य (अनन्या, आराध्या, भावना, आकृति, देवांशी, विशाखा, दिक्षा, स्नेहा, अल्पीका, साक्षी, अदिति, वंशिका, भविष्य, आयूष, अंशिका) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आशुभाषण में शगुन (तरूण वर्ग) ने स्वर्ण और अभिनव (किशोर वर्ग) ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रश्नमंच शिवांस, शौर्य, रैना शर्मा (किशोर वर्ग) ने स्वर्ण और अवनी, अनन्या, यश देव (बाल वर्ग) में रजत पदक प्राप्त किये। एकलगीत में दिव्यजीत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मूर्तिकला में वैष्णवी (बाल वर्ग) स्वर्ण पदक, श्रेया चैहान (किशोर वर्ग) में रजत पदक प्राप्त किया। कला में तनिष्का ने रजत पदक प्राप्त किया। आचार्य पत्रवाचन में विद्यालय के आचार्य कीर्ति शारदा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी प्रांतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंिन्दर आवास विकास ऋषिकेश में प्रतिभाग करेगे। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षित व प्रेरित कर तथा जनसाधारण को सांस्कृतिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विद्यालय की प्रबन्ध समिति की ओर से सभी विजेताओं को शुभकामनायें और आशीर्वाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, जसवीर सिंह पुंडीर, आशुतोष शर्मा, नारायण दास श्रीवास्तव, श्रीमती मोनिका गुप्ता, श्रीमती अंजु गोस्वामी, श्रीमती नेहा चढ्ढा, संजय शर्मा, सुन्दर गोपाल, अनिल कण्डवाल, श्रीमती रीतु शर्मा, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती निर्मला राजपूत, सुरेन्द्र कुमार, विवके पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे।