Read Time:1 Minute, 19 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
थाना झबरेड़ा पर वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी झबरेड़ा के द्वारा शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी के विरुद्ध स्वयं वादी व मेहमानों के साथ गाली-गलौच व फायर करने के सम्बन्ध मंे धारा 125, 352 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मुखबिर की सूचना पर झबरेड़ी कला बाईपास से अभियुक्त शिवांश उपरोक्त को घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि जो भी व्यक्ति माहौल बिगाडने का प्रयास करेगा, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायेगी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, दरोगा जय सिंह राणा, का. मुकेश तोमर व रणवीर सिंह शामिल रहे।

