Read Time:1 Minute, 6 Second
नई दिल्ली । भारत के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। 30 दिसंबर की सुबह पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। उनके माथे में चोट और लिगामेंट फट गया है। अभी उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन अब उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। ऋषभ पंत को आज ही देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। इसकी जानकारी DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने दी है। पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। अब DDCA ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।