Read Time:1 Minute, 20 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
आज डीएम व एसएसपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से नारसन बाॅर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से सीमावर्ती नारसन बाॅर्डर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिससे चारधाम यात्रा पर आने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके। अधिकारियों द्वारा अधिनस्थों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के भी कड़े निर्देश दिये गये, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। ज्ञात हो कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन हरिद्वार सतर्क नजर आ रहा है।
