रुड़की (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार के द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं सघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई। कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि बीएसएम तिराहे के सामने आम के बगीचे में नगला ईमारती के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा माजिद उर्फ भूरा पुत्र मोहम्मद जमील निवासी झंडा चैक कस्बा मंगलौर को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसे हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कां. अनिल चैहान, संदीप शामिल रहे।

