जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी साजिद दबोचा

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)

विगत 24 जनवरी को थाना झबरेड़ा पर वादी तमरेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा द्वारा तस्लीम पुत्र नाजिम, नसीम पुत्र यासीन, हुसैन पुत्र नसीम, अली पुत्र नसीम, फारनिस पुत्र नाजिम व हसीन पुत्र नाजिम निवासी-गण ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा के विरूद्ध वादी के भाई जावेद व उसके लड़के जुनैद के साथ गाली गलौच व आरोपित द्वारा जान से मारने की नियत से फावड़े और डंडे से वार करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। मुकदमे में विवेचना से प्रकाश में आए वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। प्रकाश में आए आरोपित साजिद पुत्र जमील निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर हसीन के घर ग्राम लाठरदेवा शेख से पकड कर विधिक कार्यवाही की गई। जबकि घटना में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस टीम में एसआई अशोक सिरस्वाल थाना मंगलौर, हे.कां. रामवीर, कां. नसीबुद्दीन, मनीष कुमार शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहेब की मूर्ति छोटी होने पर असंतोष, भव्य बनाने की मांग

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता) नगर पंचायत झबरेड़ा में स्थापित डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद सामने आया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति का आकार बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि चैधरी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share