रुड़की (आयुष गुप्ता)
शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रुड़की के माॅल आॅफ रुड़की में बहुत जल्द ‘सिल्वर सिटी सिनेमा’ का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी क्रम में आज सिनेमा हाॅल के उद्घाटन से पूर्व विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आयोजकों और स्थानीय लोगों ने पूजा में भाग लेकर नए सिनेमा हाॅल की सफलता और समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूरे परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ‘सिल्वर सिटी सिनेमा’ के शुरू होने से रुड़की शहर को आधुनिक मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अब फिल्म प्रेमियों को नई रिलीज फिल्मों का आनंद लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों में इस नए सिनेमा हाॅल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह सिनेमा हाॅल रुड़की में मनोरंजन का एक नया केंद्र बनेगा और युवाओं के लिए आकर्षण का प्रमुख स्थान साबित होगा।

