रुड़की (आयुष गुप्ता)
डीएफओ हरिद्वार के निर्देशन में एसडीओ वन विभाग के पर्येवेक्षण में वन विभाग की टीम ने आज प्रातः 12ः30 बजे मुखबिर की सूचना पर काली नदी बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। यहां एक डीसीएम संख्या यूके-08-सीबी-3164 को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक वाहन को तेज गति से लेकर गागलहेड़ी की ओर भाग निकला, वाहन का पीछा करते हुए यूपी पुलिस की मदद से गागालहेड़ी से आगे जाकर वाहन को रोका गया और चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पर टीम ने डीसीएम की तलाशी ली, तो उसमें अवैध खैर कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से वन परिसर रुड़की रेंज में जब्त कर लिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गश्ती दल में वन क्षेत्राधिकारी रुड़की शैलेंद्र सिंह नेगी, उप वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र, वन दरोगा पवन कुमार, बीट अधिकारी योगेश कुमार, सुबोध, प्रदीप, हरीश, अश्वनी व अजय शामिल रहे।

