गंगनहर में कूदी महिला, राहगीरों की बहादुरी से बची जान

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

कलियर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने कांवड़ पटरी स्थित मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता और बहादुरी से महिला की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने अपने बच्चों को गंगनहर घाट पर बैठाया और अचानक खुद गंगनहर में छलांग लगा दी ।पानी के तेज बहाव के कारण महिला बहने लगी, जिसे देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।महिला को डूबता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली मदद से महिला की जान बच गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नही लग पाया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में सीवरेज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चार धाम यात्रा से पहले पूरा करने के दिए आदेश

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share