भगवानपुर (आयुष गुप्ता)
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और विधियों से भगवानपुर क्षेत्र के बच्चे भी इच्छा अनुसार कैरियर निर्माण की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और क्षेत्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे सकेंगे। उक्त उद्गार रायपुर चौक भगवानपुर में माउंट लिट्रा जी स्कूल की ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल पेन इंडिया के जनरल मैनेजर मनीष शर्मा ने व्यक्त किए। उद्घाटन अवसर पर रिबन कटिंग का कार्य मनीष शर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पधारी स्थानीय विधायक ममता राकेश और माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल भगवानपुर के अध्यक्ष चेयरमैन डॉक्टर जीशान अली ने क्षेत्र से आए गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अपने हाथों से किया और क्षेत्र के बच्चों को यह उच्च गुणवत्ता वाला शिष्य का मंदिर समर्पित किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक ममता राकेश ने कहा कि एक बड़ा निवेश करके डॉक्टर जीशान अली ने क्षेत्र के बच्चों को एक नया तोहफा दिया ही है, साथ ही उन्होंने क्षेत्र का नाम भी शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम भी माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के आ जाने पर उत्तराखंड के उन शिक्षा के क्षेत्रों में शामिल हो गया है जिनके कारण उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर याद किया जाता है। इस स्कूल के भगवानपुर में स्थापित होने के बाद इस क्षेत्र के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करेंगे और साथ-ही- साथ प्रशासन,खेल जगत, साहित्य,एक्टिंग,बिजनेस,और लीडरशिप आदि में सफलता के झंडे गाड़ेंगे।

