हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिविल लाइंस मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की विधानसभा के सिविल लाइंस मंडल में मंडल स्तर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप के नेतृत्व में निकाली गई है तिरंगा यात्रा में सभी व्यापारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया साथ ही उन्हें राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से भी प्रेरित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक.मधु सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा आगामी 13 अगस्त तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज रुड़की सिविल लाइन मंडल में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की सिविल लाइन चंद्रशेखर चौक से लेकर रुड़की टॉकीज महाराणा प्रताप चौक तक इस यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके लिए उन्होंने कार्यक्रम के मंडल संयोजक व जिला सह संयोजक को सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए नजर आए। साथ सभी ने अपना सहयोग देते हुए शहर के मुख्य बाजार, सिविल लाइंस के व्यापारियों को तिरंगा वितरित किया। इस सफल तिरंगा यात्रा अभियान के लिए कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक अक्षय प्रताप ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान यात्रा में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सिविल लाइंस मंडल संयोजक सावित्री मंगला, जिला सह संयोजक अक्षय प्रताप, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, पार्षद आकाश जैन, मंडल उपाध्यक्ष गगन सरीन, सतीश धीमान, रीना अग्रवाल, रोमा पाल आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश

हरिद्वार । हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2025 को सायं 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को रेड अलर्ट के तहत जनपद हरिद्वार के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share