रुड़की (आयुष गुप्ता)
रविवार को झबरेड़ा में विधायक वीरेन्द्र७७ जाति ने संविधान चैक पर बाबा साहेब डाॅ. भीमराम अम्बेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब हमारे आर्दश हैं। हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्हांेने हमें ऐसा संविधान दिया, जिसमें न कोई छोटा है न कोई बडा और सबको बराबर का अधिकार है। विधायक वीरेन्द्र जाति ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा आडम्बरों का विरोध किया और सभी को संविधान में न्याय का अध्किार दिया। वीरेन्द्र जाति ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अपै्रल 1891 में हुआ। उनकी माता का नाम भीमाबाई और पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था। महार जाति में जन्म लेने के कारण उन्हें छुआछूत का सामना करना पडा। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने तथा समिति के अध्यक्ष के रुप मंे भारतीय संविधान का निर्माण किया, जिस पर आज भी हमारा देश चल रहा है। वीरेन्द्र जाति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के आधार पर यहां बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई गई और इसका लोकार्पण किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का समर्थकों ने ढोल-नगाडों के साथ स्वागत किया और उसके बाद विधायक वीरेन्द्र जाति तथा आजाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह ने बाबा साहब को फुल माला पहनाकर जोरदार नारे लगाये। बाबा साहब अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा… आदि नारे लगाये। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष गौरव वर्मा, राव रिजवान, प्रधान प्रमोद महाजन, युवा मंडल अध्यक्ष अनस अंसारी, मौ. गुलफाम, पूर्व प्रधान नीरज कुमार, अजय वीर कोशिवा, सतेंद्र, महेंद्र सिंह, ऋतिक कुमार, कुलतर, चिल्लर, पोपिन, संदीप, अनिल, गोल्डी, बलविंद्र समेत बडी संख्या लोग मौजूद रहे।

