रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की में ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। सर्वप्रथम प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट, उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह के साथ सभी शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। पुस्तकालय ब्लाॅग के माध्यम से जल संरक्षण की शपथ तथा आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थिति में जल संरक्षण की आदत विद्यार्थियों तथा समाज में विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसके लिए समय-समय पर जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्द्येश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। जल स्रोत दिन ब दिन कम होते जा रहे है, इसलिए हमें सोच समझकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। हमें अपने आस पास के जल स्रोतों को गन्दा होने से भी बचाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसेः भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके परिणामों में चित्रकला प्रतियोगिता में माध्यमिक विभाग से तन्नु प्रजापति (8अ) ने प्रथम, हिमांशु गुप्ता (8अ) ने द्वितीय स्थान तथा आहना (8स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग से परिधि (3ब) ने प्रथम स्थान, अदीना शाकिर (3अ) ने द्वितीय स्थान तथा वंश शर्मा (5अ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि हमें अपनी जरुरत और आवश्यकता के अनुसार पानी का प्रयोग करना चाहिए। माता-पिता को भी अपने बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बचपन से ही जानकारी देनी चाहिए। पढ़े-लिखे नागरिक होने के नाते हम सबका ये परम दायित्व बनता है कि हमें विद्यालय में बच्चो, अपने दोस्तों और पड़ौसियों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित करें। हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढी को जल से वंचित न होना पडें।