रुड़की (आयुष गुप्ता)
आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समर्थकों के साथ कोतवाली मंगलौर पहंुचे, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर से मुलाकात की और पुलिस द्वारा उनके समर्थकों के साथ की गई अभद्रता पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। महक सिंह ने कहा कि तांशीपुर में आगामी 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले बाबा साहेब के जयंती कार्यक्रम को लेकर भीम आर्मी/आसपा पार्टी के फ्लैक्स/बैनर लगाये गये थे, जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया, जो बेहद ही घटिया और दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। मामले की जानकारी पाकर जब आसपा पार्टी समर्थक मौके पर पहंुचे और हंगामा करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाई, तो पुलिस ने मौके पर पहंुचकर पार्टी समर्थकों से ही अभद्रता की, जो बेहद निंदनीय है। आज प्रभारी निरीक्षक मंगलौर कोतवाली से मिलकर उन्होंने घटना पर कड़ा एतराज जताया। इस पर निरीक्षक भगवान मेहर ने पुलिस की ओर से की गई अभद्रता पर अफसोस व्यक्त किया और कहा कि मामले में पुलिस जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

