भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि स्कूल/काॅलेज में न केवल शौचालय आदि का बुनियादी ढांचा आवश्यक है, वरन् स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूकता भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. हरप्रीत बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर, द्वितीय स्थान कु. आयुषी सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला, तृतीय स्थान कु. सारा बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर व जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. प्रिया बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर, द्वितीय स्थान कु. माही सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला, तृतीय स्थान कु. अक्सा बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर व जूनियर वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मारुति नंदन बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर, द्वितीय स्थान कु. इकरा बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर तृतीय स्थान कु. अंतिम सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला व सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. मुस्कान बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर, द्वितीय स्थान कु. रीतिका सीएमडी इंटर काॅलेज, चुड़ियाला, तृतीय स्थान कृष त्यागी सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला व सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. इल्मा मिर्जा गुरु तेग बहादुर इंटर काॅलेज बुग्गावाला, द्वितीय स्थान रिया सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला, तृतीय स्थान कु. आरजू बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर व सीनियर वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. सना बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर, द्वितीय स्थान वेदांशी त्यागी सीएमडी इंटर काॅलेज चुड़ियाला, तृतीय स्थान कु. आयशा बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका का निर्वहन पुष्पराज सिंह चैहान, श्रीमती शालिनी मनी, श्रीमती निधि, श्रीमती चारु पंत, श्रीमती सुदेश राकेश, कु. सारीन रहे। इस अवसर पर ब्लाॅक संसाधन व्यक्ति श्रीमती रश्मि तथा संकुल संसाधन व्यक्ति श्रीमती सीमा, श्रीमती सुप्रिया गौड़, श्रीमती संगीता गुप्ता, कु. तनु, सैयद त्यागी, रोहित, बृजमोहन, अशोक, वसीम, लोकेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 45 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

झबरेड़ा (आयुष गुप्ता) अवैध शराब की तस्करी रोकने व उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशामुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तांे की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के क्रम में थाना झबरेडा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share