मंगलौर (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘आॅपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने, अवैध लाल-नीली बत्ती के प्रयोग तथा माॅडिफाइड साइलेंसर (पटाखे छोड़ने वाली बुलेट) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्यवाहीः नारसन क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर अत्यंत लापरवाही से कार चलाकर वहां मौजूद कर्मियों की जान जोखिम में डालने वाले दो अभियुक्तों आदिल व मुशर्रत निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को पुलिस द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत दबोचा गया, जबकि संबंधित कार को मौके पर ही सीज कर दिया गया। चैकिंग के दौरान एक कार पर अवैध रुप से लाल-नीली बत्ती एवं पुलिस स्टीकर का प्रयोग पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान किया गया तथा चालक को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पटाखे छोड़ने वाली बुलेट सीजः ध्वनि प्रदूषण एवं आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाली माॅडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया। नियमों के विरुद्ध इस प्रकार के साइलेंसर का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक माॅडिफिकेशन से बचें तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

