ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला राशि के जातक आज शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोच- विचार कर लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 23 Second

मेष : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा।

वृष : आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं।

मिथुन : आज के दिन संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।

कर्क : जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। आपके परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा। यात्राओं से बचने का प्रयास करें।

तुला :जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार करें।

वृश्चिक : आज आईटी व बैंकिंग जांब के लिए सफलता का है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। आपको किसी काम के लिये सोचने-विचारने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अपनी एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु : आज जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मकर :आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ : जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आय में वृद्धि होगी, पर अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है। जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। आज यात्रा को टालना बेहतर होगा।

मीन : स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विटामिन का अच्छा सोर्स है कीवी फल, इसके अनगिनत फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

वैसे तो सभी फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं. सुबह के नाश्ते में अगर आप फलों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं. इन्हीं फलों में कीवी भी एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से सेहत को अनगिनत लाभ मिलते हैं. कीवी हेल्थ […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share