महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रुप से मजबूत करने हेतु ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने एवं स्वावलंबी बनाने हेतु तीसरे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

भारत विकास परिषद समर्पण की ओर से आत्म निर्भर भारत एवं सशक्त भारत के अन्तर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रुप से मजबूत करने हेतु ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने एवं स्वावलंबी बनाने हेतु तीसरे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ आज जैन इंटर कालेज शेरपुर रुड़की में उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला, संयोजिका श्रीमती रश्मि जैन, सह संयोजिका श्रीमती बीना सिंह ने संयुक्त रुप से रिबन काट कर किया। काला ने कहा कि भारत विकास परिषद प्रधानमंत्री के महिलाओं को सशक्त बनाने के स्लोगन के साथ कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर आर्थिक मजबूती दे रहा है। सिलाई प्रशिक्षण प्रकल्प की संयोजिका श्रीमती रश्मि जैन ने कहा कि जैन इंटर कालेज में ये तीसरा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र है, इससे पूर्व बेलड़ा एवं जलालपुर, दुर्गा काॅलोनी में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र चल रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रत्येक बालिका एवं महिला स्वावलंबी बने एवं आर्थिक रुप से मजबूत हो। श्रीमती बीना सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पर हर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। श्रीमती अनीता गुप्ता, फराह मलिक, रानी जैन एवं मृणालिनी शर्मा ने सभी बालिकाओं को सशक्त एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण पर जोर दिया। डाॅ. सुनील शर्मा एवं डाॅ. संजय जैन ने जैन इ.काॅ. के प्रधानाचार्य ऋषिपाल जैन का विद्यालय में ग्रामीण बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु जगह उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। सिलाई अध्यापिका मोनिका को ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अच्छी तरह प्रशिक्षित करने के लिए प्रेरित किया एवं किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए संयोजिका से सम्पर्क करने को कहा। प्रधानाचार्य ऋषिपाल जैन ने काॅलेज में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोलने पर भाविप समर्पण शाखा के पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया। इस सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पर 30 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण किया। अन्त में संयोजिका श्रीमती रश्मि जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफाई कर्मचारियों की 3 महीने से रोकी गई सैलरी न देने पर अखिल भारतीय मजदूर परिषद यूनियन ने अधिशासी अधिकारी को दिया मांग पत्र

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) नगर पंचायत पाडली गुज्जर में सफाई कर्मचारियों की 3 महीने से रोकी गई सैलरी न देने पर अखिल भारतीय मजदूर परिषद यूनियन ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र दिया, जिसमें एक सप्ताह के अंदर सैलरी न देने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई। इस संबंध में […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share