रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
आगामी 24 सितंबर को हरिद्वार में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा रुड़की इकाई की बैठक का आयोजन ग्राम मेहवड़ कलां में पवन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुत्र (स्व. प. कालूराम) के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष उत्तराखंड ब्रह्ममण महासभा द्वारा की गई। कार्यक्रम में डाॅ. अनिता शर्मा साध्वी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासभा तथा संयोजक ब्राह्मण महाकुंभ हरिद्वार तथा पं. पदम प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहंुचेंगे। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में आये सभी महानुभाव का स्वागत फूल-माला पहनाकर करते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन उत्त्तराखण्ड राज्य में हो रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में 24 सितंबर को हरिद्वार चलने का आहवान किया। मुख्य अतिथि डाॅ. अनिता मिश्रा ने टीम के सभी सदस्यों को आयोजित महाकुंभ में कार्यों की जिम्म्ेदारी सौंपी तथा कहा कि यदि हम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, तभी यह महाकुंभ सफल हो पायेगा। वहीं पं. पदम प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे देश से ब्राह्मण बंधु आ रहे हैं। कार्यक्रम में भारतीय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अरविंद शर्मा, गौरव शर्मा, पदम शर्मा, सुखपाल शर्मा, राम कुमार, अमित शर्मा, जयदेव एडवोकेट, अनंत शर्मा, अभिनव पारासर, प्रमोद शर्मा, ललित शर्मा, प. शिव कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, पप्पन शर्मा, पप्पू शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, बोबी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, आलोक शर्मा, विकास शर्मा, रजत शर्मा, नरेश शर्मा, रेणू शर्मा, सुनैना शर्मा, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, राहुल शर्मा, रेवानंद शर्मा, सोनू शर्मा, निशांत शर्मा, अक्षत शर्मा, प. सुरेश चन्द शर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग करने का आहवान किया तथा हर व्यक्ति अपने साथ 50 व्यक्ति लेकर महाकुंभ के लिए प्रस्थान करेंगे।