रुड़की (आयुष गुप्ता)
कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुडकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गगंनहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोतवाली पर पंजीकृत धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित माल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार कोतवाली गंगनहर मन्दिर में चोरी की घटना से सम्बन्धित शुक्रवार को पंजीकृत धारा 305(ए) में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी तथा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दून स्कूल वाली रोड़ कलियर पुल की तरफ से 01 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो मंगलसूत्र (चांदी), जिस पर लोकेट लगे है, 04 जोड़ी बिच्छुए (चांदी), 01 जोड़ी पायजेब (चांदी), खण्डित मूर्ति का टूटा त्रिशुल का भाग व खण्डित मूर्ति का चन्द्राकार टूटा भाग, 01 मांग टीका (सोना), 01 लोंग (सोना) व 10 रुपये के 23 नोट, 20 रुपये के 2 नोट, 50 रुपयें का एक नोट, 100 रुपये के 2 नोट कुल 520 व 05 रुपये के 06 सिक्के, 10 रुपये के 08 सिक्के, 20 रुपये का 01 सिक्का, 01 रुपये का 06 सिक्के, 02 रुपये के 06 सिक्के कुल 148 रुपये बरामद किये। अभियुक्तगण से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि नशे की पूर्ती करने के लिए उसने मन्दिर में चोरी की थी। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में नवाज पुत्र इसरार निवासी गली नं. 17, निकट दून स्कूल के पास, कोतवाली सिविल लाईन शामिल रहा। पुलिस टीम में अ.उ.नि. मनीष कवि, कां. लाल सिंह, अजयवीर, अजय दत्त शामिल रहे।

