पीड़िता ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस से मांगा इंसाफ

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

रुड़की। (भूपेंद्र चौधरी)

आज प्रेस क्लब भवन पर पत्रकारों से वार्ता करते पीड़िता कोमल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने का राजगढ़ शामली निवासी विवेक पर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

पत्रकार वार्ता में पीड़िता कोमल ने बताया कि सन 2019 में राजगढ़ शामली निवासी विवेक से उसकी मुलाकात रुड़की के एक्सिस बैंक में हुई थी, जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और एक दूसरे के बीच प्यार परवान चढ़ता गया। लेकिन उसने विवेक को शादी के लिए बार-बार कहा, लेकिन विवेक उसकी बात को टालता रहा। इसी बीच उसने उससे जबरदस्ती संबंध भी बनाये, जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने उसे शादी करने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया ओर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब-जब उसने शादी की बात की, तब-तब उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद विवेक ने कई जगह उसका अबॉर्शन तक कराने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया। लेकिन फिर भी उसने उससे शादी नही की। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने लिव इन का केस बताकर मामले को शांत करा दिया। फिर उसने कोर्ट में केस किया, तो पुलिस ने उसे केस वापस लेने की एवज में मामले को निपटाने की बात का भरोसा दिलाया। लेकिन उसे इंसाफ नही दिलाया गया। थक हारकर उसने एसपी देहात से मामले की शिकायत की। अब मामले में कोई भी गंभीरता नजर नही आ रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने उधार में पैसे लेकर विवेक को दिए और अपनी जमीन तक भी बेच दी। लेकिन अब उसके पास रोजगार का भी कोई साधन नही है। उसने मांग की कि उसे और उसकी बेटी को उसका हक दिलाया जाए ओर उसे इंसाफ दिलाया जाए। पीड़िता बेहद मानसिक दौर से गुजर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी बचाने व पढ़ाने का नारा देनी वाली सरकार में जंतर-मंतर पर धरना दे रही देश गोल्डन बेटियां: चौ. निरपाल सिंह

रूड़की। (भूपेंद्र चौधरी) दिल्ली जंतर मंतर पर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का न्याय को लेकर धरना दिया जाना देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा। जब देश का नाम दुनिया में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराने वाले पहलवानों को न्याय के लिए देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देना […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share