रुड़की (आयुष गुप्ता)
लखनौता चैराहा स्थित शेरोन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ‘प्राचीन भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी’ में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। साल 2004 से चल रहे इस स्कूल में उत्तराखंड और यूपी के करीब 1200 बच्चे गुरुकुल की तर्ज पर संस्कार और शिक्षा पा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर अभिनय चैधरी समेत कई बड़े नेता और अधिकारी पहुंचे। प्रदर्शनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर नृत्य पेश किए और विज्ञान के माॅडल दिखाए। इस मौके पर सीओ अभिनय चैधरी ने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा, ‘आज के दौर में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और पुराने संस्कारों का होना बहुत जरूरी है, जो यहाँ के बच्चों में साफ दिख रहा है।’ स्कूल के प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति से जोड़ना है ताकि वे अच्छे नागरिक बनें,’ वहीं प्रिंसिपल शिवानी सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ‘बच्चों की मेहनत ने आज साबित कर दिया कि वे भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षक रोहित राणा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में परिवहन विभाग से एआरटीओ केके बिजल्वाण, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी, अमृतानंद देव तीरथ, मेयर अनीता अग्रवाल, अशोक चैधरी समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

