रुड़की (आयुष गुप्ता)
श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातक पर महाविद्यालय रुड़की परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विश्वास दिवस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना चौहान द्वारा मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्या प्रोफेसर डॉ अनुपमा गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस जो कि हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक मानसिक और पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मातृ एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली अनेक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को विकसित होना आवश्यक है। इनमें न केवल प्रत्यक्ष प्रसूति संबंधी जटिलताएं शामिल हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, गैर-संक्रामक रोग और परिवार नियोजन भी शामिल हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना चौहान ने बताया कि दुनिया भर में महिलाओं और परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल की आवश्यकता है,जो जन्म से पहले जन्म के दौरान और जन्म के बाद उन्हें शारीरिक और भावात्मक रूप से सहायता प्रदान करें। साथ ही छात्राओं को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म “जनम और जीवन” के माध्यम से माता एवं नवजात शिशु की मृत्यु को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करें और महिलाओं के दीर्घकालीन स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दें फिल्म में गर्भावस्था और प्रसव तथा बेहतर प्रसवोत्तर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी रही। साथ ही कि ऐसे समय में इलाज करने के लिए पहले से ही आधार कार्ड अपडेट कर लेना चाहिए। क्योंकि जब यह स्थिति आती है। तब ज्यादा से ज्यादा प्रसव महिला की भाग दौड़ कागज बनवाने में लग जाती है। इसीलिए घर के सभी सदस्यों को नवजात एवं महिला के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक होकर उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उपस्थित जन में डॉक्टर कामना जैन डॉक्टर अंजली प्रसाद डॉक्टर अलका आर्य मौजूद रहे.

