शिक्षक महासंघ ने मदन कौशिक से उठाए समय सारिणी व जनगणना ड्यूटी के मुद्दे, 50% शिक्षकों की ड्यूटी के निर्देश

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 52 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भेंटकर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महासंघ ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल मनोविज्ञान के अनुकूल नहीं है। वहीं दूसरी ओर, जनगणना कार्य में शिक्षकों की अत्यधिक एवं असंतुलित ड्यूटी के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन, पठन-पाठन एवं प्रवेश प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। महासंघ द्वारा स्पष्ट मांग रखी गई कि या तो पूर्ववत समय सारिणी लागू की जाए अथवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2026 की सभी अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जनगणना कार्य में शिक्षकों पर एक तरफा बोझ डालने के स्थान पर अन्य विभागों के कार्मिकों की भी समान सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय से केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही जनगणना ड्यूटी लगाई जाए। शेष 50 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में रहकर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित करें। महासंघ ने इस त्वरित एवं सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समय सारिणी के विषय में भी छात्रहित एवं शिक्षाहिता में शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा। महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक वर्ग राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक दायित्व के लिए सदैव तत्पर है, किन्तु शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य मांग में यह रखा की विद्यालयों का समय पूर्व की भांति यथावत रखा जाए और नहीं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) पूरी तरीके से लागू की जाए, जिसमें दो शनिवार छुट्टी है और दो शनिवार हाफ डे है। इसके अलावा जनगणना में लगे शिक्षकों को पूरी तरह विद्यालय से कार्य मुक्त किया जाए। इस संबंध में भी कैबिनेट मंत्री ने ही तत्काल जिलाधिकारी को फोन किया और जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध जल्द ही आवश्यक कार्यवाही होगी। शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश कुमार जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, पवन सैनी जिलाध्यक्ष राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राजेश सैनी जिलाध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, अश्विनी चैहान जिलाध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विवेक सैनी जिला मंत्री, कीरत पाल सिंह जिला मंत्री, जितेंद्र सिंह जिला मंत्री, हेमंत चैहान, अखिलेश मेठाणी, कृष्णानंद जोशी, गगनवीर सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार, प्रदीप सिखोला, अनिल चमोली, मुकेश चैहान, राजेंद्र कुमार, मनोज, कामिनी शर्मा, कंचन, ममता सिंह, डाॅक्टर मुक्ता कौशिक, सुशील चैधरी, पवन कुमार, डाॅक्टर एमपी सिंह, सुमित कुमार सारस्वत, राजू, पंकज कुमार शर्मा, गगनवीर तोमर, मनोज कुमार, अखिलेश मैठाणी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने जाना उत्तराखंड का मत्स्य मॉडल, सहकारिता से रोजगार की नई राह

रुड़की (आयुष गुप्ता) जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन फेडरेशन लि. हरिद्वार के तत्वाधान में मत्स्य पालन ग्रोथ सेंटर थीथकी कवायदपुर में को-आॅपरेटिव फिश सोसाइटी के तालाब पर विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने भ्रमण किया। नेपाल देश से आए 40 किसानों के समूह ने हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में भ्रमण किया। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share